आमतौर पर हम बाजार अपनी आवश्यकता की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं. क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हों. जी हां बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक जगह में हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाजार सजता है. यहां आकर दूल्हा अपनी मनपसंद दुल्हन को खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है.
दुकानों पर बिकती है लड़कियां:
बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की एक जगह है. जहां पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाज़ार लगाया जाता है. इस दुल्हन बाजार में कोई भी अपनी मनपसंद की दुल्हनें खरीद सकता है. इस बाजार में कोई भी दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है जो की पूर्ण रूप से वैध होता है.
क्या है इसका कारण:
यह मार्किट ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं हैं कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें, इसलिए वो ऐसा करते हैं. इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की तरह सजा-धजा कर ले जाया जाता है. इन लड़कियों को तैयार करने वाले इनके घर वाले ही होते हैं. बाजार में बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं.
समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता. बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं.बाजार में ये लड़कियां अकेले नहीं आती. उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है. जब बात तय हो जाती है तो बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है.यह एक नियम की तरह होता है और इसका पालन सख्ती से ह
इस नियम का भी सख्ती से पालन किया जाता है. यानी की लड़के वालों को पसंद आई लड़की को बहू मानना ही होता है. यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है. समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता.
0 Comments