अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिला सकते है ये आसान घरेलू उपाय





आज के लाइफस्टाइल में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहना बेहद पसंद करती हैं, लेकिन इसके चलते कई बार लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस आ जाती है। अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से कई बार महिलाओं को मन मारना पड़ता है।


डेस्क। उमस भरे इन दिनों में हर कोई ऐसे कपड़े पहनना पसंद करता है, जिससे उसे पसीने से निजाद मिल सके। वहीं आज के लाइफस्टाइल में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहना बेहद पसंद करती हैं, लेकिन इसके चलते कई बार लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस आ जाती है। अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से कई बार महिलाओं को मन मारना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं। 

नींबू: नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। अंडरआर्म्स के डार्क हिस्से में आधा नींबू रगड़ना है। रोजाना नहाने से 2 -3 मिनट पहले तक नींबू का इसी तरह से इस्तेमाल करना है। कुछ ही दिनों में डार्क अंडर आर्म्स से छुटकारा मिलेगा। 

आलू: आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। इससे अंडर आर्म का रंग हल्का हो जाता है। इसके लिये आलू के पतले टुकड़े को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। आप आलू की प्यूरी भी बना कर अंडरआर्म्स पर रगड़ सकते हैं।  इसे सूखने दें फिर ताजे पानी से धो लें। 

ब्राउन शुगर: आप 1 चम्मच ब्राउन शुगर में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाएं अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट से स्क्रब करें, 2 से 3 मिनट स्क्रब करने के बाद धो लें।  वीक में ऐसा 4-5 बार करें आपको फर्क दिखने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments