फिल्म Bhuj में सोनाक्षी का फर्स्ट लुक देख,क्यों उठने लगी बायकॉट की मांग
अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म फिल्म ‘Bhuj- The Pride Of India’ में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा चलती हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे युद्ध होता नज़र आ रहा है। कहने को तो पोस्टर में उनके पीछे युद्ध होता नज़र आ रहा है लेकिन हक़ीक़त में भी उनके बायकॉट को लेकर आवाज़ उठाई जा रही है।
अजय देवगन की मल्टी-स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के पोस्टर ने ट्विटर पर तहलका मचा दिया है। फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा के लुक को शेयर किया गया है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। बता दें कि नेपोटिज्म पर चल रही बहस में सोनाक्षी सिन्हा पर भी कई सवाल उठे हैं, जिसके चलते उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया था। लेकिन लगता है कि यूजर्स को सोनाक्षी सिन्हा के जिक्र से भी चिढ़ होने लगी है। तभी वो सोनाक्षी को फिल्म भुज से बाहर निकालने के लिए कह रहे हैं।
बात यहां तक पहुंच गई है कि कुछ यूजर्स ने अजय देवगन से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा है कि वो नेपोटिज्म से आई सोनाक्षी सिन्हा को भुज से बाहर कर दें। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने के अलावा यूजर्स के पास कोई चारा नहीं बचेगा। जहां कई यूजर्स अपनी नाराजगी जताने में लगे हुए हैं वहीं मीमर्स के मजे आ गए हैं। सोनाक्षी को ट्रोल होता देख तमाम मीमर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। वो तमाम तरह से एक्ट्रेस का मजाक बना रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग और नेपोटिज्म की बातों से तंग आकर पिछले महीने ट्विटर को छोड़ने का फैसला किया था। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसका ऐलान कुछ समय पहले एक वीडियो चैट के जरिए अजय देवगन ने किया था।
0 Comments